सिरसी में गरीबों को वितरण किए गए कंबल
कलम हिंदुस्तानी संवाददाता
मोहम्मद सादिक
संभल ।संभल के थाना नखासा क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी मोहल्ला गिन्नौरी में अब्दुल गफूर सोसाइटी के प्रबंधक अजीम कुरेशी ने गरीबों लोगों को कंबल वितरण किए अब्दुल गफूर सोसाइटी की जानिब से यह कंबल वितरण समारोह रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि मानव अधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शावेज अब्दुल्ला जिसमें उन्होंने तकरीबन 100 गरीब लोगों को कंबल दिए कंबल देने के बाद गरीब लोगों के चेहरे खिल उठे जाहिर है कि पहले भी अब्दुल गफूर सोसाइटी सिरसी के गरीब लोगों के हित में काम करती आ रही है अब्दुल गफूर सोसायटी के अध्यक्ष अजीज कुरैशी का कहना है कि लोगों के काम आना ही मेरा धर्म और मेरा कर्म है उन्होंने कहा कि मैं कोशिश करता हूं कि मैं हमेशा गरीब लोगों के काम आ सकूं इस मौके पर अमीर अहमद विनोद, कयामुद्दीन, यामीन अंसारी, अशरफ, चांद बाबू कुरेशी,अयूब, संजीव, रिशाली प्रभा आदि लोग मौजूद रहे
