लखनऊ मे दानिश आज़ाद अंसारी, अली ज़ैदी व स्वामी सारंग ने मुहर्रम की सबील पर बांटा तबर्रुक

दानिश आज़ाद अंसारी, अली ज़ैदी व स्वामी सारंग ने मुहर्रम की सबील पर बांटा तबर्रुक

लखनऊ में करबला के शहीदों को पेश किया खिराज-ए-अकीदत, अमन, इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश

कलम हिन्दुस्तानी संवाददाता

लखनऊ। मुहर्रम के पावन अवसर पर लखनऊ में अंजुमन-ए-दस्ता-ए-आका-ए-शरीयत की ओर से आयोजित सबील पर विभिन्न धर्मों और समाज के प्रमुख लोगों ने शिरकत कर तबर्रुक-ए-इमाम हुसैन (अ.स.) मोमिनीन और अज़ादारों में तकसीम किया। इस दौरान हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और करबला के शहीदों की अज़ीम कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया।

         कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम हज एवं वक़्फ़) श्री दानिश आज़ाद अंसारी, हिंदू धर्मगुरु श्री स्वामी सारंग जी महाराज, शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष श्री अली ज़ैदी तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमिल शम्सी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी पूरी इंसानियत के लिए सत्य, न्याय, त्याग और मानवता की मिसाल है। उन्होंने मुहर्रम के संदेश को समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। सबील पर बड़ी संख्या में लोगों ने तबर्रुक प्राप्त किया और इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में अकीदत का इज़हार किया।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.