डॉ प्रवीन रंजन सिंह जी को मिली बिजनौर एसपी सिटी के पद की जिम्मेदारी
एस पी सिटी साहब का कलम हिन्दुस्तानी हिन्दी दैनिक समाचार पत्र परिवार दिल की गहराइयों से स्वागत करता है
कलम हिन्दुस्ताननी ब्यूरो शमीम अंसारी
बिजनौर। तेज तर्रार डाॅ प्रवीन रंजन जी को जनपद बिजनौर का एस पी सिटी बनाये जाने पर कलम हिन्दुस्तानी हिन्दी दैनिक समाचार पत्र परिवार दिल की गहराइयों से स्वागत करता है।
डायल 112 मुख्यालय लखनऊ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक डॉ प्रवीन रंजन सिंह को बिजनौर में एसपी सिटी के पद की जिम्मेदारी मिली है। नवागत एसपी सिटी डॉ प्रवीन रंजन सिंह 1997 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने एमए राजनीति शास्त्र व एलएलबी की उच्च शिक्षा प्राप्त की है। वह जनपद के लिए नया चेहरा नहीं हैं। सन 2001 में सीओ नगीना, धामपुर, नजीबाबाद व चांदपुर रहे डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने अपनी व्यवहार कुशलता से जनपद के लोगों के दिलो में अलग ही जगह बनाई थी।
नगीना में सीओ रहने के दौरान अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवा चुके नवागत एसपी सिटी डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने उस समय काफी संवेदनशील रहे नगीना को अराजक तत्वों की चपेट में आने से बचाया था जिस कारण आज तक नगीना के लोग उन्हें याद करते रहे हैं। बिजनौर एसपी सिटी के रूप में उनके जनपद में आने से जनपद के लोग और खासतौर पर नगीना के प्रबुद्ध लोग काफी सन्तुष्ट व आशान्वित नज़र आ रहे हैं। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह की अगुआई में चल रहे जनपद बिजनौर को एक और कार्यकुशल व व्यवहारिक एसपी सिटी डॉ प्रवीन रंजन सिंह की चिरपरिचित कार्यशैली का लाभ जनता को मिल सकेगा।
