18 जुलाई को मंडोली में आसिफ जलाल के आवास पर आयोजित होगी मजलिस-ए-अज़ा,

18 जुलाई को मंडोली में आसिफ जलाल के आवास पर आयोजित होगी मजलिस-ए-अज़ा

मौलाना सैयद इमाम हैदर जैदी करेंगे ख़िताब

कलम हिन्दुस्तानी संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन स्थित राजीव नगर में 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को एक रूहानी एवं धार्मिक कार्यक्रम ‘मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया जाएगा। यह मजलिस रात 8:00 बजे से शुरू होगी, जिसमें हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और आध्यात्मिक मूल्यों पर विशेष चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन एच. नंबर-200, सी ब्लॉक, गली नंबर-11, राजीव नगर, मंडोली एक्सटेंशन, दिल्ली-93 (रशीदा मस्जिद के निकट) किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस मजलिस ए अज़ा में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।

मजलिस को प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मौलाना सैयद इमाम हैदर जैदी विशेष ख़िताब पेश करेंगे। वहीं मशहूर सोज़ख़्वां सैयद खुर्शीद अकबर अपनी आवाज़ में सोज़ख़्वानी करेंगे। कार्यक्रम का संचालन मोहसिन इमरान करेंगे, जबकि अंजुमन हुसैनिया मेमन सादात,। ज़िला बिजनौर की ओर से नौहाख़्वानी वो सीनाज़नी की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग भी किया जाएगा, ताकि दूर-दराज़ के लोग भी इस रूहानी मजलिस ए अज़ा से जुड़ सकें। मजलिस के बाद सभी मोमिनीन के लिए नज़र-ओ-नियाज़ (इंतज़ाम-ए-तबर्रुक) की व्यवस्था रहेगी। आयोजक आसिफ जलाल बिजनौरी ने सभी मोमिनीन से समय पर पहुँचकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.