सद्दाम हुसैन को ‘कलम हिन्दुस्तानी’ के क्राइम पत्रकार पद से पदमुक्त किया गया
सद्दाम हुसैन को ‘कलम हिन्दुस्तानी’ के क्राइम पत्रकार पद से पदमुक्त किया गया
कलम हिन्दुस्तानी ब्यूरो
गाजियाबाद। कलम हिन्दुस्तानी हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र के प्रबंधन ने अपने क्राइम पत्रकार सद्दाम हुसैन को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का निर्णय लिया है। संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सद्दाम हुसैन संस्थान के कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और निर्धारित नियमों का पालन करने में असमर्थ पाए गए।
प्रबंधन ने बताया कि संस्था के अनुशासन एवं कार्यसंस्कृति को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संस्थान की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब सद्दाम हुसैन का ‘ कलम हिन्दुस्तानी’ हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र से कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं रहेगा। उनके नाम से जारी किया गया आईडी कार्ड नंबर KH 24/25/7457 को तत्काल प्रभाव से निरस्त (रद्द) कर दिया गया है। दैनिक कलम हिन्दुस्तानी के प्रधान संपादक ने कहा कि“संस्थान में अनुशासन, निष्ठा और पारदर्शिता सर्वोपरि है। हर पत्रकार से अपेक्षा की जाती है कि वह पत्रकारिता की गरिमा एवं संस्थान के नियमों का पालन करे। जो व्यक्ति इसमें असफल रहता है, उसके विरुद्ध निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा। इस कार्रवाई के साथ ही संस्थान ने सभी शाखा प्रमुखों, संवाददाताओं और सहयोगियों को निर्देशित किया है कि वे कलम हिन्दुस्तानी मे सद्दाम हुसैन के नाम से किसी भी प्रकार की रिपोर्टिंग, प्रतिनिधित्व या पत्राचार स्वीकार न करें। संस्थान की ओर से यह निर्णय सम्पूर्ण विवेचना एवं आंतरिक समीक्षा के बाद लिया गया है।
