एकता पदयात्रा में गूंजी देशभक्ति की गूंज
पटेल जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के साथ निकाली भव्य यात्रा
नजीबाबाद। वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोषों के बीच बुधवार को जीआईसी खेल मैदान से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य एकता पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों और ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने लौहपुरुष सरदार पटेल के राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के लिए किए गए महान योगदान को याद किया। पदयात्रा में तिरंगे झंडों की शान के साथ देशभक्ति की गूंज सुनाई दी। “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण प्रफुल्लित हो उठा। कार्यक्रम संयोजक दिनेश सैनी की देखरेख में यह पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्मला गोकुल सिंह सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, बलराज त्यागी, नकुल अग्रवाल, राजन टंडन गोल्डी, बृजराज सिंह, विक्रांत चौधरी, ईशम सिंह, संदीप तायल, अंकित राजपूत, मनीषा सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, नदीम सिद्दीकी और गायत्री निराला सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
