102 जनगणना ब्लॉकों का कार्य समय से पूर्ण

नगर पालिका परिषद किरतपुर में 16 सर्किल पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित

कलम हिन्दुस्तानी : पत्रकार शमीम अंसारी

किरतपुर। नगर पालिका परिषद किरतपुर के अंतर्गत संचालित जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। नगर क्षेत्र के 102 जनगणना ब्लॉकों में यह महत्वपूर्ण कार्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं 16 सर्किल पर्यवेक्षकों के समर्पण और अथक परिश्रम से 10 जून 2026 को संपन्न हुआ।

        जनगणना चार्ज अधिकारी श्रीमती मेघा गुप्ता ने बताया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समयबद्ध एवं सफल तरीके से पूरा कराने में सभी सर्किल पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट सहयोग को देखते हुए नगर पालिका परिषद परिसर में 12 जून को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए पर्यवेक्षकों में श्री प्रमोद कुमार, श्री आदेश पाल, श्री आशकार आलम नाजमी, श्री बालमुकुंद, श्री ललता प्रसाद, श्री तापस पाल, श्री मोहम्मद हारुन, श्री मोहम्मद वसीम, श्री दीपक सलूजा, श्री राजीव गोस्वामी, श्री रामकुमार सिंह, श्री रविन्द्र भारती, श्री महफूज़ अली, श्री अज़हर ज़माल, श्री मनीष कुमार एवं श्री संजय कुमार शामिल हैं। इन सभी ने अपने-अपने सर्किलों में जनगणना कार्य को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। इस अवसर पर पटल प्रभारी एवं सहायक चार्ज अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर आनन्द ‘ज्ञानेश’ ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम भावना और समर्पण के कारण ही यह महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण हो सका। नगर पालिका परिषद किरतपुर ने सभी सम्मानित पर्यवेक्षकों के उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर सफलता की शुभकामनाएं भी दी हैं।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.