ग्राम वासियों ने एक दूसरे की मदद से गुली तालाब से पकड़ा मगरमच्छ

वन विभाग को सूचना देकर सुपुर्द किया मगरमच्छ

कलम हिंदुस्तानी संवाददाता
डा० शाहिद ” जौनी “
ब्लॉक किरतपुर ( दूधली )। ग्राम दूधली में काफी समय से मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं कभी नहर के निकट गुला तालाब में तो कभी गुली तालाब में जिससे लोगों में भय बना हुआ है।कई बार वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन वन विभाग पकड़ने का दिलासा ही देते रहे परंतु आज लगभग 12:00 बजे एक मगरमच्छ गुली तालाब में दिखाई दिया तो एक-एक कर तमाम ग्रामवासी रस्सी आदि लेकर जमा हो गए और सभी के सहयोग से मगरमच्छ को रस्सी में बांध लिया। उसके बाद वन विभाग को फोन द्वारा सूचना दी गई तब वन विभाग के अधिकारी ग्राम दूधली में आए और मगरमच्छ को अपने साथ ले गए। तब ग्राम वासियों ने राहत की सांस ली।लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि अभी तालाबों मैं और भी मगरमच्छ है तो वन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इनको जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.