क़ब्रिस्तान का गेट चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

कलम हिन्दुस्तानी
शमीम अंसारी

किरतपुर। पुलिस ने एक युवक को चोरी किये गए लोहे के गेट सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर क़स्बा इंचार्ज राजीव कुमार शर्मा व कांस्टेबल रवि कुमार इतवार बाज़ार के पास पहुंचे जहां पर सन्दिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को पकड़ लिया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अर्जुन पुत्र मामराज निवासी मोहल्ला वलीपुरा किरतपुर बताया उसने पुलिस को यह भी बातया की मोहल्ला लाडपुरा स्थित गोर गरीब क़ब्रिस्तान का लोहे का गेट उसने चोरी किया है। पुलिस ने लगभग 70 किलो वजन के लोहे के गेट को बरामद कर उक्त युवक को बड़ी हवेली रवाना कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.