शायर महेन्द्र अश्क की पत्नी के निधन पर शायरो ने पेश की श्रद्धांजलि
कलम हिन्दुस्तानी डाक्टर वसीम बारी
नजीबाबाद।बज्म ए जिगर नजीबाबाद की ओर से बज्म के सरपरस्त उस्ताद शायर महेंद्र अश्क की पत्नी देव कांती त्यागी के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन बज्म के सेक्रेटरी शादाब जफर शादाब के निवास पर किया गया।
आदर्श नगर निवासी शायर महेंद्र अश्क की पत्नी देव कांती त्यागी का सोमवार सुबह
अचानक हृदयाघात से निधन हो गया था । 70 वर्षीय देवकांती त्यागी बेहद खुशमिजाज़ और मिलनसार व्यक्तित्व की मालिक थी। उपस्थित शायरो ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए हुए स्वर्ग में स्थान देने की भगवान से प्रार्थना की।
इस अवसर पर शायर मौसूफ अहमद वासिफ, डाक्टर तैय्यब जमाल, अकरम जलालाबादी, शकील अहमद वफा, अबरार सलमानी, नौशाद अहमद शाद, उवैद अहमद, सय्यद अहमद, सुहेल शहाब शम्सी, साजिद खान, सलीम मुल्तानी, अफशान सलमानी आदि मौजूद रहे।
