रक्तदान मानवता के लिए है वरदान : मुकीम पाशा
ब्लड डोनेट फॉर ह्युमैनिटी के मेम्बर कलीम नुरी और मौहम्मद यासब ने साई ब्लड बैंक पहुंच कर किया रक्तदान
ब्लड डोनेट फॉर ह्युमैनिटी के रक्तदाताओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल
कलम हिंदुस्तानी पत्रकार स्वालेहीन अशरफी
बिलारी। जैसे जैसे इन्सान तरक्की के रास्ते पर बढ़ता गया, जीवन से जुडी हर समस्याओ को जाना और इसको दूर करने के लिए नित नये आविष्कार भी किये लेकिन जीवन रूपी इस शरीर को चलाने के लिए हमे जिस रक्त की आवश्यकता पड़ती है उसे न तो इन्सान बना सकता है और न ही बना पाया है लेकिन यह सच है की किसी भी इन्सान के अंदर रक्त की कमी को दुसरे इन्सान के रक्त से पूरा किया जा सकता है और इसके लिए ज़रूरी है रक्तदान, हमको यह भावना जन-जन तक पहुंचानी चाहिए कि रक्तदान महादान है, इससे लाखों लोगो की जिंदगी बच सकती है, निस्स्वार्थ भाव से लगातार समाजसेवा कर रहे निशुल्क रक्तदान ग्रुप “ब्लड डोनेट फॉर ह्युमैनिटी” के संस्थापक समाजसेवी हकीम बादशाह खान को सूचित किया गया कि बिलारी निवासी सायमा नामक युवती कैंसर से ग्रस्त हैं इनको तत्काल रक्त की आवश्यकता है युवती की गंभीर हालत को देखते हुए बिलारी निवासी ग्रुप मेंबर कलीम नुरी रक्तदान करने तुरंत मुरादाबाद पहुंचे, दूसरी सूचना इसरार हुसैन की प्राप्त हुई जो कि रोड एक्सीडेंट में ज़ख्मी हो गए थे और इनको तत्काल रक्त की आवश्यकता थी मरीज़ की दयनीय स्थिति को देखते हुए ग्रुप मेंबर मौहम्मद यासब भी तुरंत मुरादाबाद पहुंचे दोनों रक्तदाताओं ने मुरादाबाद स्थित साई ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया, रक्त मिल जाने के उपरांत परिजनों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य मुकीम पाशा ने बताया कि हमारे ग्रुप का यही प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति रक्त के आभाव में दम ना तोड़े इसके लिए हमारा ग्रुप लगातार रक्तदान कर रहा है, हमारी ये सेवा हर धर्म व हर जाति के व्यक्ति के लिए पूर्णतः निशुल्क है।
