अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. प्रवीन रंजन सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया

एसपी सिटी ने मैस में बनाए गए भोजन को स्वयं चखकर उस की गुणवत्ता परखी

कलम हिन्दुस्तानी शादाब ज़फ़र 

बिजनौर । अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने रिजर्व पुलिस लाइन बिजनौर के परेड ग्राउन्ड में परेड की सलामी लेने के साथ ही विभिन्न अनुभागों में निरीक्षण कर सम्बन्धितों  को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मैस में बनाए गए भोजन को स्वयं चखकर देखा।

    मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. प्रवीन रंजन सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन बिजनौर के परेड ग्राउन्ड में परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवायी। साथ ही यूपी-112 वाहनों में उपकरणों के रखरखाव, ड्रोन कैमरे आदि का निरीक्षण किया।

      इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने परिवहन शाखा, मैस, कैन्टीन व शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया व रजिस्टर पेशी के दौरान सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मैस में बनाए गए भोजन को स्वयं चखकर देखा।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.