दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भूकंप के तेज झटके,

दहशत में घरों और ऑफिस से बाहर निकले लोग

सोशल मीडिया के माध्यम से भूकंप की संपादक महोदय ने ली लोगों से जानकारी

कलम हिन्दुस्तानी ब्यूरो 

 

दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जोर के झटके लगते देख लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए।इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 बताई जा रही है। भूकंप के झटके दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह का अप्रिय समाचार सामने नहीं आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था। 

           यह झटके दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, हापुड, संभल, अमरोहा, बिजनौर, बरेली और लखनऊ सहित आसपास के शहरों में महसूस किए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं। 

            जब हमारे संपादक महोदय नय्यर अली ने सोशल मीडिया पर लोगों से पूछा कि किस किस को कहां कहां भूकंप के झटके महसूस किये तो काफी संख्या मे लोगों ने अपने अपने क्षेत्र के नाम लिखकर भेंजें जैसे नोएडा से समाज सेवी पांडे जी, असलम शेख, सलीम सैफी और सैयद जफर जैदी, ग्रेटर नोएडा से नवाब असगर,  हरिद्वार से यासीन सैफी, खोड़ा से नेत्रपाल बघेेल, नासिर अली सैफी, अजीम सैफी, अलीगढ़ से सैयद साकिब हुसैन, नगीना कोतवाली से मौलाना कसीम अब्बास, सेथल बरेली से मैराज अली, 

चांदपुर से मौहम्मद मोहसिन, संभल से सुवालेहीन अशरफी और ठाकुर सूरजपाल सिहं कुशवाहा, बास्टा से नासिर अल्वी, संभल सिरसी से सैयद सादिक, काजी वसीम हैदर नकवी और जोहर अब्बास नकवी करबलाई, किरतपुर से अदनान साबरी, नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन से दद्दू कुमार, नई दिल्ली से सैयद ज़ादा नबील नकवी, कृष्णा नगर दिल्ली से नईम खान, मयूर विहार फेस 1 दिल्ली से निजामुद्दीन खान,   लखनऊ से मसूद अख्तर, सैयद अली, मौहम्मद मोहसिन,  मुरादाबाद से लवली करीम, बुलंदशहर औरंगाबाद से मासूम अली, कलकत्ता से सरदार रिजवी, मेमन सादात बिजनौर से मौहम्मद जर जाफरी, डाॅ मरगूब आलम, आरिफ ज़ैदी, जोगीपुरा बिजनौर से वाजिद रजा जैदी, मौहम्मद मैहदी नकवी और नौगांवा सादात से शकील अब्बास आब्दी ने बताया कि हमारे क्षेत्र मे भी भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये मगर कहीं से भी नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नही हुई। 

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.