शिक्षाविद डॉ दीपा गुप्ता को सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया

कलम हिंदुस्तानी : स्वालेहीन अशरफी

सम्भल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत द्वारा उत्तराखंड की शिक्षाविद डॉ दीपा गुप्ता को सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया। 

सम्भल में मुरादाबाद रोड पर नवीन कुमार अग्रवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध साहित्यकार और हिन्दी प्रवक्ता  डॉ दीपा गुप्ता को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम, राष्ट्रीय महासचिव कुसुम, राष्ट्रीय उपनिदेशक डॉ जिकरूल हक़, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रदेश कार्यक्रम सचिव मंजर उल हक़, मनोज कुमार गुप्ता,तालिब खान, डॉ आलोक कुमार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षाविद डॉ दीपा गुप्ता ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। जो शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से एक उत्कृष्ट समाज की स्थापना करना है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने का कार्य करके एक श्रेष्ठ कार्य कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम ने कहा कि डॉ दीपा गुप्ता ने शिक्षा और साहित्य के माध्यम से उत्तराखंड समेत सम्पूर्ण भारत में सेवा की जो सेवाएं कर रही है।बह एक सराहनीय कदम है।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.