माहिरा नकवी 27 अप्रैल को जश्न ए ख़दीजा तुल कुबरा (स.अ) मेमन सादात मे करेंगी शिरकत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समर्थक माहिरा जी दौरे से हुए उत्साहित, जगह जगह स्वागत का कार्यक्रम
कलम हिन्दुस्तानी : शमीम अंसारी
बिजनौर/किरतपुर। प्रसिद्ध समाज सेविका एवं भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय वरिष्ठ नेत्री माहिरा नकवी 27 अप्रैल को मेमन सादात स्थित इमामबारगाह साकी-ए-कौसर में आयोजित जश्न-ए-अबूतालिब (अ.स) व ख़दीजा तुल कुबरा (स.अ) में मेहमाने ख़ुसूसी के रूप में शामिल होंगी।
इस जश्न में माहिरा नकवी अपनी तकरीर और अशआर से उपस्थित मोमिनात के दिलों को रौशन करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन रात मे किया जाएगा, जिसमें धार्मिक व सामाजिक स्तर पर कई लोग उपस्थित रहेंगे। माहिरा नकवी अल्पसंख्यक विकास वेलफेयर की प्रदेश अध्यक्षा भी हैं और लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके आगमन की सूचना मिलते ही जनपद रामपुर से लेकर बिजनौर तक के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रास्ते मे जगह जगह उनके स्वागत की तैयारियों मे उनके समर्थक जुट गये हैं।
