फैसल गैंग का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
गाजियाबा। गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात फैसल गैंग का इनामी बदमाश अरकस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि अरकस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एरिया में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
जैसे ही पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, अरकस मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई। घिरता देख अरकस ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे अरकस के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपी अरकस (21 वर्ष) मुरादनगर के मोहल्ला कच्ची सराय स्थित झील वाली मस्जिद के पास का रहने वाला है। वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध 0.315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल अरकस को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

