राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी के जन्मदिन पर मिठाइयाँ बाँटी, अब्बास नकवी ने दी शुभकामनाएँ
रसूलपुर सैद सैदपुरी में भारतीय गौ रक्षक वाहिनी अल्पसंख्यक ने किया आयोजन
कलम हिन्दुस्तानी : शादाब ज़फर
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री माननीय दानिश आज़ाद अंसारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय गौ रक्षक वाहिनी अल्पसंख्यक के मुरादाबाद मंडल मंत्री सैयद अब्बास नकवी द्वारा ग्राम रसूलपुर सैद उर्फ सैदपुरी में एक सादे लेकिन भावनात्मक आयोजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया और मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अल्लाह से दुआ की कि मंत्री जी यूं ही आसमान पर आफताब बनकर चमकते रहें और दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें। इस छोटे से आयोजन में स्थानीय लोगों की भावनात्मक सहभागिता देखने को मिली। सभी ने मंत्री अंसारी के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की और उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। इस मौके पर विकार अली, मोहम्मद आकिल, आफताब हुसैन, इन्तेकाम हुसैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने जन्मदिन की बधाइयों के साथ एकजुटता का संदेश दिया।
