दरगाह ए आलिया नजफ-ए-हिन्द में 21 मई 2026 से शुरू होंगी मखसूसी सालाना मजालिस

कलम हिन्दुस्तानी : पत्रकार शादाब ज़फ़र

बिजनौर/नजीबाबाद। शिया मुस्लिम समुदाय की विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द जोगीपुरा में इस वर्ष 2026 की मख़सूसी सालाना मजालिस का आयोजन 21 मई से 24 मई तक परंपरागत रूप से किया जाएगा। शिया समुदाय के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र मानी जाने वाली इस दरगाह में देशभर से अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है।
      चार दिवसीय सालाना मजालिस (मख़सूसी) का आयोजन ज़ेरे सरपरस्ती इमामे ज़माना और उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के तत्वावधान में होगा। इसके मुख्य संरक्षक होंगे मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी साहब किबला, इमामे जुमा, लखनऊ। कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर डॉ. मिर्ज़ा शफीक हुसैन शफक और एडमिनिस्ट्रेटर विश्व प्रसिद्ध मौलाना सैयद शबाब नकवी हैं।  कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर डॉ. मिर्ज़ा शफीक हुसैन शफक तथा एडमिनिस्ट्रेटर मौलाना सैयद शबाब नकवी ने बताया कि मजालिस में दुनिया के मशहूर विभिन्न उलेमा ख़िताब फ़रमायेंगे।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.