बिजनौर में दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द को मिला नया प्रशासक

विश्व प्रसिद्ध मौलाना सैयद शबाब नक़वी की नियुक्ति पर अकीदतमंदों में खुशी की लहर

कलम हिन्दुस्तानी : पत्रकार मीर सादिक 

बिजनौर। आफ़ताबे शरीयत कायदे मिल्लत हुज्जत उल इस्लाम वल मुस्लेमीन आली जनाब मौलाना सैयद कल्बे जवाद साहब की सरपरस्पी मे उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी साहब ने अहम फैसला लेते हुए विश्व प्रसिद्ध मौलाना सैयद शबाब नक़वी को दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द, जोगीपुरा (जिला बिजनौर) का प्रशासक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही सभी चाहने वालों मे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई।

       अकीदतमंदों, उलेमा-ए-किराम और सामाजिक संगठनों ने इसे दूरअंदेशी कदम बताते हुए चेयरमैन के फैसले की सराहना की। लोगों का कहना है कि मौलाना शबाब नक़वी अपनी इल्मी काबिलियत, दीनी सूझ-बूझ और खिदमत-ए-ख़ल्क़ के जज़्बे के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी क़यादत में दरगाह का प्रशासन और मजबूत होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी तथा अकीदतमंदों को बेहतर सहूलतें मिलेंगी। इस मौके पर मौलाना साहब के लिए सेहत, हिम्मत और कामयाबी की दुआएं की गईं।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.