एसएएस एलुमनी एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस समारोह

कार्यक्रम के दौरान केक काटते एसएएस एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य)

 

एसएएस एलुमनी एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस समारोह

पूर्व छात्रों ने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का लिया संकल्प

कलम हिन्दुस्तानी ब्युरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अभिलेखागार स्थित विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक अभिलेखीय अध्ययन एवं प्रबंधन पीठ — स्कूल ऑफ आर्काइवल स्टडी एंड रिकॉर्ड मैनेजमेंट के पूर्व छात्रों के संगठन एसएएस एलुमनी एसोसिएशन ने उत्साहपूर्वक अपना दूसरा स्थापना दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अभिलेखागार परिसर में किया गया, जहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक काटकर इस विशेष दिन का जश्न मनाया। इस अवसर पर उपनिदेशक अभिलेख एन. राजू सिंह, के. सी. जेना, सहायक निदेशक अभिलेख अनुमिता बनर्जी, डा. डी. के. शर्मा तथा उदयशंकर सहित एसोसिएशन सचिव एवं अभिलेखाधिकारी दीप्ति राणा और कोषाध्यक्ष डा. मानस रंजन मिश्रा उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधनों में एसोसिएशन के उद्देश्यों, संगठनात्मक लक्ष्यों और इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पूर्व छात्रों के बीच आपसी सहयोग, ज्ञान-साझाकरण और अभिलेखीय क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एसोसिएशन को और अधिक सक्रिय बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने और आगामी वर्ष में स्थापना दिवस को और भी भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया। एसोसिएशन के सदस्य माजिद अली खां ने बताया कि अगले वर्ष इस अवसर को बड़े पैमाने पर मनाने की योजना बनाई जा रही है, जिसमें देशभर से पूर्व छात्र भाग लेंगे।

 

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.