खेल भावना के रंगों में रंगा यूनिटी कॉलेज
खेल भावना के रंगों में रंगा यूनिटी कॉलेज
कायम अब्बास और मोहम्मद रज़ा ने जीते चैम्पियन ट्रॉफी, एथलेटिक्स में दिखाया दमखम
कलम हिन्दुस्तानी : पत्रकार जावेद अब्बास
लखनऊ। हुसैनाबाद स्थित यूनिटी कॉलेज में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस बड़ी धूमधाम और जोश के साथ मनाया गया। मैदान में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में बालक सीनियर वर्ग में कायम अब्बास जैदी ने तीन स्वर्ण और चार रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैम्पियन का ताज अपने नाम किया। वहीं जूनियर वर्ग में मोहम्मद रज़ा ने चार स्वर्ण पदक जीतकर जूनियर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिज़वी रहे। उनका स्वागत कॉलेज सचिव नजमुल हसन रिज़वी, संयुक्त सचिव डॉ. एम. तल्हा, प्राचार्य दीपक मर्विन मैथ्यूज़, उप-प्राचार्य सचिन्द्र भारती एवं प्रबंध समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों ने किया। एनसीसी बटालियन और चारों हाउस की छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और तालमेल से भरपूर मार्च पास्ट प्रस्तुत कर समा बाँध दिया। अपर नर्सरी और प्राथमिक वर्ग के नन्हे-मुन्नों द्वारा फुटबॉल थीम पर आधारित ड्रिल प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात इंटर हाउस एथलेटिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सचिव नजमुल हसन रिज़वी ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिज़वी का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजकों की मेहनत की सराहना की।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के नतीजो मे शॉट-पुट: स्वर्ण – कायम अब्बास जैदी, रजत – अबू सुफियान, कांस्य – मोहम्मद अली रहे। लॉन्ग जंप : स्वर्ण – वकार, रजत – अली जाफर, कांस्य – मोहम्मद अमीन रहे, 100 मीटर दौड़: स्वर्ण – कायम अब्बास जैदी, रजत – जैनुल इमाम, कांस्य – वकार रहे, 200 मीटर दौड़: स्वर्ण – कायम अब्बास जैदी, रजत – जैनुल, कांस्य – वकार रहे, 800 मीटर दौड़: स्वर्ण – मोहम्मद अमीन, रजत – कायम अब्बास, कांस्य – अयान हैदर रहे, 1500 मीटर दौड़: स्वर्ण – मोहम्मद अमीन, रजत – अयान, कांस्य – जैनुल इमाम रहे। जूनियर बालक वर्ग: मोहम्मद रज़ा – 4 स्वर्ण, आले इमाम – 2 स्वर्ण, मोहम्मद शुजा – 1 स्वर्ण रहे।


