फर्रुखाबाद जिला जेल का औचक निरीक्षण, बंदियों को कोरोना से बचाने के दिये निर्देश

कलम हिंदुस्तानी संवाददाता
मुबीन खान

फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण ने जिला जेल को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। फर्रुखाबाद जिला जेल में एक कोरोना पॉजिटिव बंदी मिलने के बाद खलबली मच गई। सूचना के बाद से जिला व जेल प्रशासन के साथ स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट पर है। डीएम और एसपी जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जेलर को बंदियों में फिजिकल डिस्टेंसिग बनाए रखने का निर्देश दिया। बैरक, रसोईघर का भी जायजा लिया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बंदी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जेल की एक बैरक को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। यहां पर सभी संक्रमितों को रखा जाएगा। साथ ही चिकित्सीय टीम की तैनाती कर दी गई है। बंदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण को नियंत्रण के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। जेल के चप्पे-चप्पे को सैनेटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जेल में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.