जनपद बिजनौर मे बढ़ रही है ऑल इंडिया मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की सक्रियता : अहसान मंसूरी
कलम हिन्दुस्तानी ब्यूरो
शमीम अंसारी
बिजनौर (साहनपुर)। साहनपुर के वार्ड नम्बर – 8 मोहल्ला सानीयान में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ता मौहम्मद सरताज आलम के निवास स्थान पर रविवार को आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक अहसान मंसूरी पेन्टर ज़िला महासचिव के नेतृत्व में शुरू की गई जिसमें AIMIM के बारे में सभी लोगों को पार्टी की विचार धारा व कार्यशैली से अवगत कराया गया जिससे लोग AIMIM पार्टी से काफी हद तक उत्सुक नज़र आए जिसके बाद लोगो से पार्टी में ज़्यादा से ज़्यादा जोड़ने की अपील की गयी और बड़ी तादाद में लोगों ने मजलिस का दामन भी थामा ।
बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला महासचिव अहसान मंसूरी पेन्टर ने और संचालन अरशद एडवोकेट ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि मौलाना असजद कासमी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक मे उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मौ० सलीम को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का वार्ड नम्बर 08 का अध्यक्ष व सरताज आलम को संयुक्त सचिव बनाया।
मीटिंग में जिला महासचिव एहसान पेंटर ने अपने बयान मे पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें और अपने संगठन को मजबूत करें। इस मौके पर कारी जाफर , शकील एडवोकेट, इफ्तिखार एडवोकेट, अरशद एडवोकेट, मौहम्मद जकी, , गुलफाम अली,, मोहम्मद आदिल, मुफ्ती उस्मान साहब, अकरम मेडिकल वाले, मोहम्मद राशिद, नौशाद, मोहम्मद इरफान, आसिफ अंसारी, मोहम्मद तहसीन सहित काफी संख्या में लोग मोजूद रहे।
