मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आरएसएस गंगा समग्र के राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख प्रकाश नारायण जी की भेंट

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आरएसएस गंगा समग्र के राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख प्रकाश नारायण जी की भेंट

बाबा केदारनाथ जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर हुई सौहार्दपूर्ण वार्ता, राष्ट्रीय सेवा और जनकल्याण पर हुई चर्चा

कलम हिन्दुस्तानी : नय्यर ज़ैदी 

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से आरएसएस गंगा समग्र के राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख श्री प्रकाश नारायण जी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रकाश नारायण जी ने मुख्यमंत्री सैनी को बाबा केदारनाथ जी के विग्रह का सुंदर स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिसे मुख्यमंत्री ने अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वीकार किया।

       भेंटवार्ता के दौरान दोनों महानुभावों के बीच राष्ट्रीय सेवा, समाज उत्थान, पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों की भूमिका सदैव प्रेरणादायक रही है। उन्होंने गंगा समग्र द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। प्रकाश नारायण जी ने मुख्यमंत्री को संगठन की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुँचाने के लिए सहयोग का अनुरोध किया। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में देशहित और समाज कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए अनेक रचनात्मक विचारों का आदान-प्रदान हुआ। भेंट के अंत में दोनों ने यह संकल्प लिया कि राष्ट्रहित के कार्यों में परस्पर सहयोग और समन्वय के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.