प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा जनता के सहयोग से जनपद में दोनों ही त्यौहार बहुत ही खूबसूरत माहौल में मनाए गए : राशिद हुसैन
ईद उल अज़हा व रक्षाबंधन का त्यौहार शांतिपूर्वक जिले भर में मनाए गए
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा जनता केसहयोग से जनपद में दोनों ही त्यौहार बहुत ही खूबसूरत माहौल में मनाए गए : राशिद हुसैन
कलम हिन्दुस्तानी शमीम अंसारी
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जनाब राशिद हुसैन साहब ने कहा कि ईद उल अजहा व रक्षाबंधन का त्यौहार शांतिपूर्वक जिले भर में मनाए गए हैं। उसके लिए मैं जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ साथ समाजवादी पार्टी के माननीय विधायक व पूर्व विधायक सभी कार्यकर्ताओं तथा जिले की समस्त जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि सब के सहयोग से जनपद में दोनों ही त्यौहार बहुत ही खूबसूरत माहौल में मनाए गए, और अपने विधायकों का और प्रशासनिक अधिकारियों तथा उलेमाओं का इस बात के लिए धन्यवाद देता हूं की ईद उल अजहा के त्यौहार के संबंध में लोक डाउन की वजह से परेशानी आई थीं उन परेशानियों को मिलजुलकर हमने और आपने अच्छे से निपटाने का काम किया तथा जनपद में खुशी के माहौल में खुशहाल तरीके से दोनों त्यौहार को मनाने का काम किया तथा जनपद की गंगा जमुना तहजीब को कायम रखा।
