सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
48 घण्टो के अंदर 182 स्थायी वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
कलम हिन्दुस्तानी : ताहिर खान
सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस इन दिनों अपराधियों पर नकेल कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पुलिस ने इन दिनों वारंटी अभियान चलाया हुआ है जिसके अंतर्गत मात्र 48 घंटे के अभियान में सैंकड़ों वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बीते 1 व 2 अक्टूबर को चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत इन अपराधियों की अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तारी हुई है। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बीते 47 घण्टो में करीब 182 स्थायी और वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि बेहतर शांति व्यवस्था और पुलिसिंग के तहत जिले में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस द्वारा लगातार अपराध नियंत्रण की कार्रवाई और शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सहारनपुर जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को गिरफ्तारी वारंट तामिल के लिए बीते 1 व 2 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। पुलिस ने अपने इस विशेष अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब 182 स्थायी वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें से कुछ ऐसे भी अपराधी हैं जो लंबे समय से फरार चल रहे थे लेकिन पुलिस ने इन 2 दिनों में इनकी पतासाजी कर इन्हें गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।

