शमीम रज़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन
क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है : अली
हमें अपने आप में आत्मविश्वास व आत्मबल जगाने की जरूरत है : हाजी मंसूर अली
कलम हिन्दुस्तानी
शमीम अंसारी
किरतपुर। जनपद बिजनौर के ब्लाॅक किरतपुर के ग्राम मेमन सादात के कल्लू स्टेडियम में चल रहे शमीम रज़ा मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के 21 जनवरी के मैचों का शुभारंभ मैच का उद्घाटन समाज सेवक एवं प्रधान पद के मज़बूत दावेदर युवाओं की धड़कन युवा हृदय सम्राट हाजी मंसूर अली ने फीता काटकर किया। हाजी मंसूर अली ने उद्घाटन के बाद सभी खिलाड़ियों को उत्साहित व प्रोत्साहित भी किया और जाफरी क्लब मेमन सादात और जलालाबाद टीम के सभी खिलाडियों का बिंदुवार परिचय लेकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा क्रिकेट फील्ड में खिलाडियों के साथ हाथ में बल्ला लेकर हाथ भी अजमाया। हाजी मंसूर अली ने कहा कि क्रिकेट आज युवाओं की पहली पसंद है क्रिकेट खेलने से इंसान स्वस्थ भी रहता है और क्रिकेट अगर मन लगाकर खेला जाए तब ऊंची राह कोई दूर नहीं। सफलता जरूर मिलेगी और हर एक कार्य दृढ़ निश्चय व मजबूत संकल्प के साथ करना चाहिए।अगर हम ठान लें कि मुझे यह कार्य करना है तब वह कार्य अछूता रह जाए यह संभव नहीं।इसलिए हमें अपने आप में आत्मविश्वास व आत्मबल जगाने की जरूरत है।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए क्रिकेट में देश दुनिया प्रदेश व क्षेत्र में नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। हाजी जी ने कहा कि क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है और उनका मानसिक विकास भी होता है। आयोजनकर्ता वसीम हैदर , दिलशाद , डाक्टर हैदर शिकोह , गोलडी, मशीर हैदर मंटी, दानीश , मोहिब, कसीम और सादिक समेत अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि हाजी मंसूर अली का एवं वरिष्ठ अतिथियों का स्वागत किया। जाफरी क्लब मेमन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर 4 बॉल मे ऑल आउट होकर 91 रन बनाये वहीं जलाला बाद टीम ने बाद मे बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर मे 6 विकिट से मैच जीत लिया। हाजी मंसूर अली के साथ मौलाना कलिमुज्जमा कासमी साहब, रवीश अब्बास, बाकर अली, जुगनु भाई , लाला भाई , सागर , राजू ठकेदार, सफ्दर रज़ा, आज़म , शबाहत हुसैनन , अशर असरी और शमीम अब्बास सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। मैच की कमेंट्री मोहिब हुसैन, शजर ज़ैदी और शाने मैहदी ने की। निष्पक्ष रूप से मैच की अम्पायरी डाॅक्टर अथर और डाॅक्टर अमित ने की।
