समाज के हित में ‘इंडियन सोशल हैल्प’ के सराहनीय कार्यों की हो रही चारो ओर प्रशंसा
दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश मे एक विशेष पहचान कायम की है इंडियन सोशल हैल्प ने
कलम हिन्दुस्तानी : ब्यूरो
गाजियाबाद। इंडियन सोशल हैल्प हर क्षेत्र में लोगों की मदद कर रही है। इस मौके पर इंडियन सोशल हैल्प के चेयरमैन युवा हृदय सम्राट इकवान सिद्दीकी ने कहा कि हमारी संस्था की सेवाएं दिन प्रतिदिन जनसेवा मे आगे त्रीव गति से बढ़ रही हैं’। हमारी संस्था हर क्षेत्र में उन लोगों की मदद कर रही है जो अपनी इज्जत बचाये हुए किसी से कुछ नही कह पाते हैं। जनसेवा के अतिरिक्त जब भी प्रशासन या जनता ने सहयोग की अपेक्षा की, संस्था ने सेवाभाव से पूरा सहयोग किया तथा समाज के लिए प्रेरणा भी बनी।‘
दैनिक कलम हिन्दुस्तानी के संपादक व समाज सेवी नय्यर अली ज़ैदी ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में इंडियन सोशल हैल्प हर क्षेत्र में लोगों की मदद कर रही है। उन्होंन कहा, ‘इंडियन सोशल हैल्प की सेवाएं काबिले तारीफ हैं’। उन्होंने कोरोना काल के दौरान प्रदान की गई संस्था की सेवाओं को भी सराहा और उन्होंन कहा कि सेवा के क्षेत्र में इंडियन सोशल हैल्प ने दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश की एक विशेष पहचान कायम की है। समाज के हित में ‘इंडियन सोशल हैल्प’ के द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों की चारो ओर प्रशंसा हो रही है।
