साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने फल सब्जी विक्रेता की मीटिंग ली

डेंगू बुखार के बढ़ते प्रभाव के चलते साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने फल सब्जी विक्रेता की मीटिंग ली

नगर पंचायत साहनपुर में ख़राब गले हुए फलो सब्जियों को नाली मे डालने पर लगा प्रतिबंध

नगर पंचायत साहनपुर की ओर से सभी फल सब्जी विक्रेता को कूड़ेदान बांटे गये

कलम हिन्दुस्तानी 

शादाब ज़फ़र 

नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने डेंगू बुखार के बढ़ते प्रभाव के चलते कस्बे में स्वच्छता अभियान को लेकर फल सब्जी विक्रेता की मीटिंग ली।

      गुरूवार को नगर पंचायत साहनपुर के सभागार में चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने साहनपुर और आसपास के क्षेत्रों में डेंगू बुखार के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए फल सब्जी विक्रेता की मीटिंग बुलाई। बैठक में चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने फल सब्जी विक्रेता को सड़क, कूडी और नाली मे ख़राब फल सब्जी ना फेंकने के निर्देश दिए। और सड़क पर अतिक्रमण ना करने की हिदायत भी दी।

        इस बैठक में पहुंचे क्षेत्र के फल सब्जी विक्रेताओ ने चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी को आश्वासन दिया की वो भविष्य में कटे, सडे़ गले फल और सब्जियों को सड़क, कूडी और नाली में नही फेंकेंगे। बल्कि नगर पंचायत ने जो उन्हें डस्बिन दी गई है वो खराब फल और सब्जियां उस में रखकर नगर पंचायत की कूडा में डालेंगे। सभी फल सब्जी विक्रेताओ ने स्वच्छता अभियान  को लेकर नगर पंचायत साहनपुर को अपना पूरा सहयोग देने को कहा। 

     वही चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने सफाई कर्मचारी को बुलाकर स्वच्छता को लेकर सुचारू रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। और कीटनाशक दवाओ और फोगिंग को निरन्तर कस्बे में करते रहने का निदेश दिया। उन्होंने लोगों से भी स्वच्छता को लेकर जागरूक रहने की अपील की।

        बैठक में फल सब्जी विक्रेता में मौहम्मद फैसल, अफजाल, कल्लू ,रईस ,शाहिद ,शाहवेज आदि उपस्थित रहे।

डेंगू बुखार के बढ़ते प्रभाव के चलते चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी एक्टिव मोड़ में दिखाई दिये

 

खराब सब्जी फल नाली मे डालने पर लगाया चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने  डेंगू बुखार के बढ़ते प्रभाव के चलते चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी एक्टिव मोड़ में दिखाई दिये। उन्होंने फल सब्जी विक्रेता की मीटिंग बुलाकर खराब सब्जी फल नाली मे ना फेंकने की अपील की। और नाली मे ख़राब गले हुये फल सब्जी को नाली मे डालने पर प्रतिबंध लगा दिया। और सभी फल सब्जी विक्रेता को कूड़ेदान बांटकर। इसका इस्तेमाल करने को कहा। और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

 

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.