सांसद डॉ० मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय (दिशा) की बैठक संपन्न
सांसद के मार्गदर्शन से हमसब में एक नई ऊर्जा व उत्साह का संचार होता है: डीएम तुषार सिंगला
दैनिक कलम हिंदुस्तानी: लाड बाबु
किशनगंज बिहार: सांसद मोहम्मद जावेद आजाद की अध्यक्षता में जिला परिषद् सभा कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में सभी विभागों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में स्थानीय मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ और सभी विभागों को जल्द से जल्द समाधान का निर्देश दिया गया। इस दौरान डीएम तुषार सिंह ने कहा कि सांसद के मार्गदर्शन से हम सब में एक नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होता है इससे जिले की विकास को नया आयाम मिलता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा की बैठक नियमित रूप से तीन माह में होती है। जो केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा का बेहतर मंच है। उन्होंने कहा कि बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर विधायकगण ने पोठिया पंचायत अंतर्गत जहांगीरपुर में बने पुल की ऊंचाई अधिक होने तथा अप्रोच की ढाल अधिक होने के कारण दुर्घटना की संभावना का मुद्दा रखा। बैठक में डीएम, डीडीसी, एडीएम सहित जिला परिषद अध्यक्षा नुदरत महजबी, विधायक इजहारुल हुसैन, विधायक इजहार असफी, विधायक सऊद आलम, विधायक अंजार नईमी, सभी नगर निकाय के चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य के अलावे सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
