दरगाह-ए-आलिया नजफ़-ए-हिंद जोगीपुरा में हुआ मीटिंग का आयोजन
अध्यक्ष इरम अली ज़ैदी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग उप सचिव मौलाना क़सीम अब्बास ने किया संचालन
कलम हिंदुस्तानी संवादाता मौहम्मद सादिक
नजीबाबाद। हिंदुस्तान की विश्व प्रसिद्ध दरगाह वक्फ दरगाह-ए-आलिया नजफ़-ए-हिंद जोगीपुरा तहसील नजीबाबाद जनपद बिजनौर में श्री इरम अली ज़ैदी द्वारा शिया वक़्फ़ बोर्ड लखनऊ को प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके क्रम में श्री अली ज़ैदी माननीय अध्यक्ष उ.प्र. शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के आदेश अनुसार दिनांक 07-10-2023 को मीटिंग का आयोजन किया गय। जिसकी अध्यक्षता कमेटी/समिति के अध्यक्ष श्री इरम अली ज़ैदी ने की व मीटिंग का संचालन मैनेजिंग नायब मुतवल्ली/उप-सचिव मौलाना श्री क़सीम अब्बास साहब ने किया। मीटिंग में दरगाह के कई अहम बिंदुओं पर मुख्य रूप से लाईट , पानी , साफ़ सफ़ाई , ज़ायरीन की सहुलियत के लिए चर्चा की गई ताकि दरगाह पर आने वाले जायरीन को किसी प्रकार की किसी भी असुविधा का सामना ना करना पड़े तथा जरीन का हर तरह से पूरा ख्याल रखा जा सके दरगाह-ए-आलिया नजफ़-ए-हिंद के कर्मचारी-गण को दिशा-निर्देश दिए गए व कार्यविधि पर चर्चा की गई। मीटिंग उपरान्त दरगाह-ए-आलिया नजफ़-ए-हिंद के सभी दानपात्र ज़ायरीन की मौजूदगी में खोले गए। अध्यक्ष श्री इरम अली जैदी ने कहां की जायरीन का पैसा जायरीन के बीच गिना जाना चाहिए इस मौक़े पर कमेटी/समिति के सदस्य-गण वक़ार हैदर आब्दी,सैय्यद अता अब्बास , सैय्यद मरग़ूब आलम आब्दी , सैय्यद मीर सादिक़ सिरसवी व पेश-नमाज़ आबिद मेंहदी , दरगाह प्रबंधक हुसैन मेंहदी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
जायरीन के बीच खुले मैदान में खोले गए दानपात्र
मीटिंग उपरान्त दरगाह-ए-आलिया नजफ़-ए-हिंद के सभी दानपात्र ज़ायरीन की मौजूदगी में खोले गए। अध्यक्ष श्री इरम अली जैदी ने कहां की जायरीन का पैसा जायरीन के बीच गिना जाना चाहिए।

