मेमन सादात मे 28 अप्रैल को मनाया जायेगा हज़रत अबुतालिब डे
बिजनौर (मेमन सादात)। बिजनौर के किरतपुर के निकट मेमन सादात में मोमेनीन ए मेमन सादात और खानवादा ए मुमताज अली ज़ैदी मरहूम के सौजन्य हज़रत अबुतालिब अलैहिस्सलाम की विलादत के पुरनूर मौके पर एक महफिल जश्न ए मोहसिन ए इस्लाम का आयोजन साकिये कौसर इमामबारगाह में 28 अप्रेल पीर को बाद नमाजे इशा किया जायेगा।
जश्न ए मोहसिन-ए इस्लाम की सदारत बुजुर्ग आलिमे दीन आली जनाब मौलान मैहदी हसन वाइज़ जलालपुर साहब करेंगे। और जशन मे मसनद नशीं मौलाना सैयद मौहम्मद असगर, मौलाना रज़ा अब्बास, मौलाना सैयद शेर अली, मौलाना अम्मार हैदर, मौलाना गुलाम मौहम्मद, मौलाना ऊरूज अली, मौलाना हैदर मौलाई, मौलाना अली अकबर, मौलाना इरफ़ान मैहदी, मौलाना इकरार आब्दी, मौलाना मीसम ज़ैदी, मौलाना फ़िरोज़ और मौलाना राशिद रहेॅगे। जनाब जुल्फिकार साहब कारी जी तिलावते कलामे पाक से जश्न का आगाज़ करेंगे। महफिल का संचालन (निज़ामत) बहलौल ए इन्द नजीब इलाहाबादी और मौलाना सैयद अली मैहदी (शरफ बाकरी ) साहब करेंगे। महफिल में नाते पाक जनाब शहनशाह बिजनौरी पढ़ेंगे। जश्न मे मौलाना सैयद शाहिद हसन रिज़वी मुम्बई सभी को हज़रत अबुतालिब अलैहिस्सलाम की विलादत बा साआदत पर बेहतरीन अंदाज मे तकरीर करेंगे। जश्न ए मोहसिन-ए इस्लाम मे मुकामी शायरों मे दुनिया के मशहूर ओ मारूफ शायर, अज़हर ज़ैदी, डाॅ गुलशन बिजनौरी, खुरशीद असरी, आसिफ जलाल, कलीम असगर, सज्जाद हुसैन, मीर सादिक, जाफर, अज़ीम असगर, मुस्तजाब अली सहित और भी शायर अपने अपने कलाम पेश करेंगे।
जश्न ए मोहसिन ए इस्लाम मे दुनिया के मशहूर ओ मारूफ बहरूनी शायर ए अहलेबैत मे जनाब बेताब हल्लौरी, जनाब शम्स तबरेज़, जनाब फ़ाज़िल जरेलवी, जनाब ज़ुहैर सुल्तानपुरी, जनाब ज़ड़र नसीराबादी, जनाब आरिफ सुल्तानपुरी, जनाब चांद फ़ैज़ी साखनी, जनाब नसीमुल हसन बाकरी,
जनाब शोएब नौगानवी, जनाब हैदर काज़मी, जनाब नवाब छौलसी और जनाब अरशद जलाल साहब आदि शामिल होकर और अपने अपने अंदाज मे कसीदा, मनकबत, कताअत पढ़कर साकिये कौसर आशूरखाना मे नूरानी माहौल बनाकर मोमेनीन के कल्बे मुनव्वर को रोशन करेंगे। जश्न ए मोहसिन ए इस्लाम मे मेहमान ए खुसूसी जनाब सैयद जावेद ज़ैदी शानू सदर इरफ़ान आले मौहम्मद फाउंडेशन दिल्ली, जनाब अलहाज सैयद आसिफ़ अली ज़ैदी सदर अंजुमन दस्ते अब्बासिया देहली , जनाब हाजी ज़फ़र अली साहब सिक्रेट्री अंजुमन दस्ते अब्बासिया देहली, जनाब अली अब्बास साहब जर्नलिस्ट एनडी टीवी, जनाब सैयद अता अब्बास साहब राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय हिन्दू-मुस्लिम एकता मंच, जनाब अब्बास राजा एक्स चेयरमैन दरगाह ए आलिया मशहदे हिन्द समाना पंजाब, जनाब जोन साहब एक्स वाइस प्रेसिडेंट दरगाह ए आलिया मशहदे हिन्द समाना पंजाब और जनाब डाॅ सूफी राज जैन प्रेसीडेंट सर्व धर्म ख़्वाजा मंदिर रहेंगे।
जश्न मे सैकड़ों की तादाद मे मोमेनीन ए मेमन सादात मौजूद रहेगें जो एक दूसरे को चेहरे पर चमकती खुशी से हज़रत अबुतालिब अलैहिस्सलाम की विलादत की मुबारकबाद पेश करेंगे। बादे जश्न नज़्र इमाम और दस्तरखान ए हज़रत अबुतालिब (अ.स) व हजरत खदीजा (स.अ.) का एहतमाम रहेगा।

