मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली ज़ैदी ने की शिष्टाचार भेंट

कलम हिन्दुस्तानी : सैयद अता अब्बास 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली ज़ैदी ने लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में शिया वक्फ संपत्तियों से जुड़े विकास कार्यों और तरक्की की जानकारी दी। साथ ही, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा औकाफ के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। इस भेंट के दौरान वक्फ बोर्ड से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। यह भेंट शिया समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है और इससे उत्तर प्रदेश में शिया वक्फ बोर्ड की गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.