वर्ल्ड पीस हार्मोनी एवं इंडिया सैफी फ्रंट के चेयरमैन ने गांधी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं महात्मा गांधी के विचार : शकील सैफी
कलम हिन्दुस्तानी ब्यूरो
दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर वर्ल्ड पीस हार्मोनी एवं इंडिया सैफी फ्रंट के चेयरमैन शकील सैफी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और योगदान को याद किया।
इस अवसर पर वर्ल्ड पीस हार्मोनी एवं इंडिया सैफी फ्रंट के चेयरमैन शकील सैफी ने कहा कि “गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। आज हम सबका कर्तव्य है कि उनके सिद्धांतों को अपनाएं और उनके सपनों का भारत बनाने में योगदान दें।
