सैयद हसन नसरल्लाह की मौत पर मेमन सादात मे छायी शोक की लहर

सैयद हसन नसरल्लाह की मौत पर मेमन सादात मे छायी शोक की लहर

शिया समुदाय के लोगों ने शहीद की तस्वीरे हाथों में लेकर निकाला जुलूस 

जुलूस के समापन होने पर राष्ट्रपति के नाम क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

हुसैनी जवानों ने लगाये हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद और इस्राइल आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे

कलम हिन्दुस्तानी : शमीम अंसारी

किरतपुर। जनपद बिजनौर के मेमन सादात में शिया समुदाय के लोग इजराइल के हमले में शहीद हुए हिजबुल्ला चीफ सैयद हसन नसरुल्लाह के समर्थन में सड़कों पर उतर आए। ज़बां पर इस्राइल आतंकवादी मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद के नारे और हाथों में सैयद हसन नसरुल्लाह की तस्वीरें लिए लोगों ने इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन किया।

       हिजबुल्ला चीफ नसरुल्लाह के समर्थन में ये प्रदर्शन थाना किरतपुर के क्षेत्र मेमन सादात में बुधवार को दिन मे हुआ। इस प्रदर्शन में बच्चे, बड़े और महिलाएं सभी शामिल थे। शहीद की तस्वीरें हाथों में लेकर लोगों ने मेमन सादात के इमाम बाड़ा दीवानखाना से जुलूस निकाला और जामा मस्जिद के सामने आकर समाप्त किया। जुलूस के समापन पर शिया जामा मस्जिद के इमाम सैयद शेर अली सहित अन्य ओलमा के नेतृत्व एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम किरतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक के ना होने पर भनेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार को सौंपा गया। 

       इस संबंध में ग्राम मेमन सादात के इमामबाड़े में एक ताजयाति जलसे का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सैयद हसन नसरुल्लाह की वफात नहीं हुई बल्कि वह शहीद हुए हैं वह हमारे दिल में हमेशा थे और हमेशा रहेंगे ,जिस कायर्तापूर्ण तरीके से उनकी हत्या की गई है , उसकी जितनी निंदा की जाए कम है ,उन्होंने इजरायली प्रोडक्ट का बहिष्कार करने का आह्वान किया है जलसे को मौलाना शेर अली मौलाना अब्बास हैदर मौलाना मोहम्मद हामिद मौलाना रजा अब्बास मौलाना मोहम्मद मीसम मौलाना अम्मार हैदर मौलाना अली अकबर मौलाना मोहम्मद मुंतज़िर व शायर गुलशन बिजनौरी हैदर किरतपुरी कलीम असगर खुर्शीद असरी अता बिजनौरी और मुजतबा  आदि ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात विरोध स्वरूप विशाल जुलूस निकाला गया जो इमामबाड़ा से शुरू हुआ और जामा मस्जिद इमली के नीचे जाकर समाप्त हुआ, विशाल जुलूस में सोगवार तुम कितने हुसैनी मारोगे हर घर में हुसैनी निकलेगा अमेरिका मुर्दाबाद इसराइल मुर्दाबाद व हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि नारे लगाते चल रहे थे जुलूस में शामिल सैकड़ो महिला पुरुष सैयद हसन नसरुल्ला के फोटो व हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। जुलूस के समापन पर ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया है कि इजराइल व अमेरिका द्वारा निहत्ते लेबनान व हिज्बुल्लाह लीडर को बम से शहीद कर दिया गया जिस कारण आज पूरी दुनिया में शिया समाज व अन्य समाज के लोग इजरायल अमेरिका की कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं और शोक प्रकट कर रहे हैं। ज्ञापन में आगे कहा गया है कि भारतीय मीडिया द्वारा शहीद मौलाना सैयद हसन नसरुल्लाह को आतंकवादी कहकर पुकारा जा रहा है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सैयद हसन नसरल्लाह की शोक सभा आयोजन मे मेमन सादात के अलावा करीब के भी बस्तियों के शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पंहुचकर शोक व्यक्त किया। जुलूस का नेतृत्व करने वालों व ज्ञापन देने वालों में जामा मस्जिद के इमाम सैयद शेर अली,

इसरार जैदी, रियाज़ जैदी, साबिर रजा, मनव्वर रजा, सिकंदर रज़ा, अक़बर कर्बलाई, जमाल हैदर, कमर अब्बास, हसन मेंहदी, मौहम्मद हानि, गुलाम अब्बास, हसन महंदी, आबिद हुसैन, बबलू, मौ शमी, शबी रजा,  असद अब्बास, फिरोज़, मुन्तज़िर ज़ैदी, कारी जुल्फिकार, डा अथर, असकरी मोलाई, वजाहत रजा और बस्ती के हुसैनी नौजवान आदि कर रहे थे जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.