थाना प्रभारी की अपील क्षेत्र मे बनाये रखे शांती
गड़बड़ी फैलाने वाले शरारती तत्व के खिलाफ होगी सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही: अजय कुमार
कलम हिन्दुस्तानी संवाददाता
शमीम अंसारी
किरतपुर। श्री राम मंदिर बाबरी मस्जिद पर आने वाले निर्णय को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सजग एवं सक्रिय है थाना प्रभारी अजय कुमार नगर के जिम्मेदार लोगों से मिलकर उनसे शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि न्यायालय का जो भी निर्णय हमें उसका स्वागत करना है साथ ही थाना प्रभारी अजय कुमार ने चेतावनी भरे लहजे में यह भी कहा है कि निर्णय आने के बाद यदि किसी शरारती तत्व ने जरा भी गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीजीपी ओपी सिंह ने भी माहौल बिगाड़ने वालों पर रासुका लगाने की चेतावनी दी है।
हमारे संवाददाता शमीम अंसारी भी नगर के हिंदू मुस्लिम दोनों संप्रदायों के नेताओं से उनकी प्रतिक्रिया ले रहे हैं हिंदू मुस्लिम सभी अमन पसंद लोगों का कहना है निर्णय जो भी आए वह सर्वमान्य है।
