खोड़ा के मुस्लिम समाज से की हाजी रफीक मलिक जी ने अपील
खोड़ा के मुस्लिम समाज से की हाजी रफीक मलिक जी ने अपील
शासन प्रशासन के नियमानुसार ही मनाएं ईद उल अज़हा का त्यौहार
कलम हिन्दुस्तानी संवाददाता
नेत्रपाल बघेल
खोड़ा। फ़ैज़ान ए नूरी वैलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक के जिला उपाध्यक्ष हाजी रफीक मलिक ने खोड़ा मे अमन शांती आपस मे भाई चारा बनाने की अपील करते हुए सभी अमन पसंद देशवासियों को ईद उल अज़हा ( बकराईद) की दिली मुबारकबाद देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शासन प्रशासन के द्वारा तैय्यार की गयी गाइडलाइन के अनुसार ही ईद उल अज़हा ( बकरीद ) का त्यौहार मनाएं। उन्होंने कहा कि सभी कुर्बानी करने वाले भाई कुर्बानी को खुले में ना करें सभी अपने अपने घरों मे कुर्बानी करें और ईद की नमाज़ भी घरों मे अदा करें। खून नालियों में न बहायें।अवशेष सड़कों पर न फैंके।प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी बिल्कुल न करें, और अपने आसपास होने भी ना दें। जानवर के ज़िबह होते वक्त की वीडियो ना बनायें। इस तरह की कोई भी वीडियो सोशल मीडिया/फ़ैसबुक वगैरह पे शेयर ना करें। अफवाह पे ध्यान न दे। शरारती तत्व के बहकाने में ना आयें। हंसी खुशी के साथ मिलजुल कर ईद मनायें और अमनो अमान बरकरार रखें। कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस को सहयोग दें। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ अपने खोड़ा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम करना है।
