चौधरी भवन में दिवंगत पत्रकार विक्रम जोशी के लिए पत्रकारों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

चौधरी भवन में दिवंगत पत्रकार विक्रम जोशी के लिए पत्रकारों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

नम आंखों से जोशी जी के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

कलम हिन्दुस्तानी
राजकुमार यादव

गाजियाबाद। गाजियाबाद कवि नगर स्थित चौधरी भवन में दिवंगत पत्रकार विक्रम जोशी के लिए पत्रकारों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान जिले के काफी पत्रकार एकत्रित हुए व दिवंगत पत्रकार विक्रम जोशी को याद किया साथ ही पत्रकारों के साथ आने वाली समस्याओं के बारे में भी चर्चा की। मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक ओझा व अशोक कौशिक द्वारा की गई। श्रद्धांजलि सभा मे जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री राज कौशिक, श्री सलामत मियां, श्री अजय औदीच्य,श्री राकेश शर्मा, नर सिंह अरोड़ा, रवि अरोड़ा व श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री अनुज चौधरी व मदन पांचाल, तोषिक कर्दम,फरमान अली,दीपक भाटी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये साथ ही दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मोन भी सभी पत्रकारों ने रखा।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नैय्यर अली जैदी, राजकुमार यादव,नेत्रपाल सिंह बघेल, ताहिर खान, लाखन सिंह, लोकेश राय, प्रवीण अरोड़ा,दीपक चौधरी,शक्ति सिंह, यादराम,जितेंद्र भाटी, रोहित सिंह,फुरकान मलिक, अरुण चन्द्रा,सुनील गौतम,अनिल चौधरी, संजय मित्तल, सीमा गुप्ता, गौरव यादव, संजीव शर्मा, शहज़ाद आबिद, शमशाद रज़ा अंसारी, शाहबाज़ ख़ान, हैदर अली, खालिद चौधरी, सुशील बौद्ध, केके शर्मा, अमित शर्मा,आकाश ठाकुर, आकाश चौधरी,अमित राणा, हिमांशु शर्मा,कल्पना आर्य, नितिन कुमार, कविता यादव, वैभव शर्मा, निग्रह कुमार, साजिद खान, तेजेश चौहान ,सोबरन सिंह अभिषेक, जय प्रकाश श्रीवास्तव , आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.