सरकार की गाइड लाइन से मनाये ईद उल अज़हा का पर्व : अंशु जैन पुलिस क्षेत्राधिकारी
थाना खोड़ा में अमन कमेटी की मीटिंग
समाज के ज़िम्मेदार लोग अपने-अपने माध्यम से लोगो को जागरूक करें : एसडीएम
सरकार की गाइड लाइन से मनाये ईद उल अज़हा का पर्व : अंशु जैन पुलिस क्षेत्राधिकारी
ईद की नमाज घरों में रहकर अदा करें व कुर्बानी भी घरों में करें : संदीप कुमार सिंह थाना प्रभारी
कलम हिन्दुस्तानी
नेत्रपाल बघेल
खोड़ा। थाना खोड़ा प्रांगण में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में ईदुल अज़हा का पर्व सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक मनाने, घरों में रहकर कुर्बानी करने, एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने तथा कुर्बानी जानवरों के अवशेष खुले में न डाले जाने की अपील की गई।
थाना खोड़ा गाजियाबाद प्रांगण में थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित अमन कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में अपनी सुरक्षा में ही सबकी सुरक्षा है। एसडीएम ने समाज के जिम्मेदार लोगो से कहा कि वह अपने-अपने माध्यम से लोगो को जागरूक कर घरों में रहकर कुबार्नी करने की अपील करें। पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है ऐसे में सरकार की गाइड लाइन को ध्यान में रखकर ही ईदुल अज्हा का त्यौहार मनाये। खुले में एंव एक साथ जमा होकर नमाज और कुबार्नी न करें। उन्होने कहा कि पशु बाजार आदि के सम्बन्ध में सरकार के जो भी दिशा निर्देश प्राप्त होंगे उनसे अवगत करा दिया जाएगा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने कहा कि जो व्यक्ति सरकार की गाइड लाइन का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अमन कमेटी मे मौजूद समाज के जिम्मेदार लोगों ने सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कराये जाने का आश्वासन दिया।
बैठक में थाना खोड़ा के पुलिस कर्मियों के साथ मुमताज़ मलिक, हाजी रफीक मलिक, डाॅ इकबाल आदि समाज के काफी जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।
