भनेड़ा ग्राम वासियों का दिल जीत ले गए विधायक मनोज पारस
बुजुर्गों,माताओं ने दिया आशीर्वाद तो नौजवानों ने किया भव्य स्वागत
कलम हिंदुस्तानी संवाददाता
डा० शाहिद ” जौनी “
ब्लॉक किरतपुर ( भनेड़ा )। ग्राम पंचायत भनेड़ा सादात मैं शुक्रवार को नगीना का नगीना माननीय मनोज पारस पूर्व मंत्री एवं विधायक नगीना का ग्राम भनेड़ा में फूल मालाओं के साथ नौजवानों और गांव के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद मा० विधायक जी ने डोर टू डोर गांव के लोगों से जनसंपर्क किया तो बुजुर्गों माताओं ने अपना आशीर्वाद दिया आशीर्वाद पाकर मनोज पारस गदगद हो गए।उनसे बातचीत की और खासतौर पर नौजवानों और किसान भाइयों से इस काले किसान बिल के बारे में बातचीत की और उन्होंने बताया कि यह मौजूदा सरकार हमारे किसान भाई, नौजवानों को, गरीब को, पिछड़ो को, दलित को, मिडिल क्लास को यहां तक कि पूरे देश को बर्बाद करना चाहती है।माननीय विधायक जी ने कहा आज भी दिल्ली में किसानों की बैठक इन नेताओं के साथ सरकार के साथ चल रही है पर यह सरकार अब भी किसानों की मांगों को इस बिल को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। और यह गोदी मीडिया सच बताने की वजह सरकार के गुणगान कर रही है और किसान को ही गलत बता रही। है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने अन्नदाता के साथ जी जान से खड़ी है। और जो प्यार भनेड़ा की जनता ने मुझे दिया है वह हमेशा-हमेशा मुझे याद रहेगा उसे भुलाया नहीं जा सकता।इस मौके पर मा० विधायक जी साथ, शेख मौ० जाहिद विधानसभा अध्यक्ष,आज़म प्रधान खटाई, कैफ भनेड़ा, शब्बन भाई किरतपुर नगर अध्यक्ष, दूधली से समाजवादी पार्टी के युवा नेता डा० शाहिद जौनी रईस भाई,जहीर भाई, फिरोज बंजारा, रफीक भाई, असलम प्रधान कोतवाली देहात, किरतपुर वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार रागिब खान दूधली, आबिद भाई पूर्व प्रधान दूधली, मौलाना अतीक कोतवाली देहात, राकिब अंसारी, इकरार नेता, विजयपाल प्रधान, नीटू प्रधान शाहपुर सुक्खा, मौ०आबिद, नौशाद, महफूज, मोहम्मद अनवर, वकार आलम, नौमान, रंजीत सिंह, शहजाद ,अंकित कुमार, राजेंद्र कुमार, अंकुर कुमार , क़ाज़ी रूमी,सोमेंद्र आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
