दरगाह ए आलिया बाबुल हवाईज बघरा में 15 से 18 मई और नजफे हिन्द जोगीपुरा में 22 से 25 मई तक होंगी सालाना मजालिस
- दरगाह ए आलिया बाबुल हवाईज बघरा में सालाना मजलिस 15 से 18 मई तक
दरगाह ए आलिया नजफे हिन्द जोगीपुरा में सालाना मजालिस 22 से 25 मई तक
कलम हिन्दुस्तानी ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/बिजनौर। मुजफ्फरनगर स्थित दरगाह ए आलिया बाबुल हवाईज बघरा में 15 से 18 मई 2025 तक 4 दिनी वार्षिक मजालिस (शोक सभा) का आयोजन हो रहा है। दरगाह ए आलिया बाबुल हवाईज बघरा कमेटी ने 15, 16, 17, 18 मई 2025 सालाना मजालिस का ऐलान किया है।
प्रसिद्ध दरगाहे आलिया नजफे हिन्द जोगीपुरा की चार दिनी वार्षिक मजालिस 22, 23, 24, 25 मई 2025 से शुरू होंगी। चेयरमैन अली जैदी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश ने मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नकवी की कयादत और अपनी अध्यक्षता में 22, 23, 24, 25 मई 2025 सालाना मजलिसों की तारिखो की एलान किया है।
देश की राजधानी दिल्ली से मुजफ्फरनगर स्थित दरगाह ए आलिया बाबुल हवाईज बघरा की दूरी तकरीबन 145 किलोमीटर है और जिला मुख्यालय मुजफ्फरनगर से करीब 22 किमी. दूर गांव बघरा स्थित दरगाह ए आलिया बाबुल हवाईज है। दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द जोगीपुरा दिल्ली से तकरीबन 203 किलोमीटर है और जिला मुख्यालय बिजनौर से तकरीबन 45 किलोमीटर और नजीबाबाद से तकरीबन 9 किलोमीटर दूर गांव जोगीरम्पुरा स्थित दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द है।
दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द जोगीपुरा और दरगाह ए आलिया बाबुल हवाईज बघरा दोनो ही शिया मुस्लिम समाज के लोगों का प्रमुख आस्था का केन्द्र हैं। इन दरगाहों पर प्रति वर्ष लाखों हिंदू-मुस्लिम सहित हर धर्म के अकीदतमंद आते हैं। प्रति वर्ष दोनो दरगाह पर चार दिनी मजालिस का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें लाखों लोगों की शिरकत होती है। दरगाह क्षेत्र तंबुओं के एक शहर में परविर्तित हो जाता है। वर्षों से होती आ रही सालाना मजालिस शिया मुसलमानों के लिए आस्था का प्रमुख मार्ग साबित हो रही है।
