बलिराम सिहं नेता जी के आवास पर हर्षोल्लास से मनाया गया छठ,

व्रतियों ने निभाई परंपराएं, संजीव कुमार सिंह अधिवक्ता की धर्मपत्नी पूनम देवी ने रखा निर्जला व्रत

कलम हिन्दुस्तानी संवाददाता

खोड़ा। दुनियाभर में चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। यह पर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। छठ के तीसरे दिन यानी सोमवार की शाम देशभर में श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। पटना, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली सहित देश के अनेक शहरों में व्रतियों ने घाटों पर पहुंचकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

       खोड़ा में भी छठ पर्व की पवित्रता और उल्लास देखने लायक रहा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव बलिराम सिंह नेता जी ने बताया कि वे कोरोना काल से अपने आवास पर ही अस्थाई घाट बनाकर परिवार संग छठ पर्व मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने परंपरा को बरकरार रखते हुए अपने घर पर ही घाट तैयार कराया और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। संजीव कुमार सिंह अधिवक्ता ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी पूनम देवी ने छठ महापर्व के अवसर पर निर्जला उपवास रखकर पूजा-पाठ किया। सोमवार की संध्या में उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सूर्य देवता और छठ मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और निरोग जीवन की कामना की।                 बलिराम नेता जी ने कहा कि छठ केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व अनुशासन, आत्मसंयम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा, छठ लोक आस्था का महापर्व है, जो हमें अनुशासन और समर्पण का पाठ पढ़ाता है। हम देश और दुनिया के सभी लोगों को बिहार की इस महान परंपरा वाले पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। छठ पर्व के दौरान खोड़ा क्षेत्र में भी धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए, प्रसाद बनाया और परिवार के साथ व्रत की सभी विधियों का पालन किया। घाटों और घरों में सजावट, दीपों की रोशनी और सूर्य उपासना का दृश्य वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना गया।

 

 

 

 

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.