गांव कसेर कलां में जिलाध्यक्ष मासूम अली की अध्यक्षता में हुई सभा, दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता
डिबाई विधानसभा में AIMIM संगठन विस्तार की बड़ी पहल
गांव कसेर कलां में जिलाध्यक्ष मासूम अली की अध्यक्षता में हुई सभा, दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता
कलम हिन्दुस्तानी : पत्रकार कासिम अहमद
बुलंदशहर/डिबाई। दिनांक 9 फरवरी 2026 को डिबाई विधानसभा क्षेत्र के गांव कसेर कलां में मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लेमीन (AIMIM) पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। यह सभा पार्टी के जिलाध्यक्ष मासूम अली की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
सभा के दौरान AIMIM की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों में फज़लूर रहमान साहब, आबिद अली, शहनवाज़, साजिद अली, इमरान खान, शाहरुख खान, मोहम्मद रिज़वान, मोनिश खान, मोहम्मद शवेज़, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद अरबाज़ सहित कई अन्य नाम शामिल रहे। सभी नवसदस्यों ने पार्टी को मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब, प्रदेश अध्यक्ष जनाब शौकत अली साहब तथा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष जनाब महताब चौहान साहब के नेतृत्व की सराहना की और उनके हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। सभा का संचालन पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल कादिर राणा जी ने किया। कार्यक्रम में जावेद पठान और मोहम्मद जावेद कुरैशी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष मासूम अली ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि AIMIM सामाजिक न्याय, समानता और हक़ की लड़ाई को और तेज़ी से आगे बढ़ाएगी तथा आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।

