पत्रकार सचिन अग्रवाल का 48वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  1. दोस्तों, रिश्तेदारों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं

कलम हिन्दुस्तानी : पत्रकार शमीम अंसारी

किरतपुर। मीडिया हाउस किरतपुर के अध्यक्ष एवं अमर उजाला के पत्रकार सचिन अग्रवाल का 48वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके मित्रों, रिश्तेदारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

        जन्मदिन के अवसर पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने फोन कॉल, संदेशों तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सचिन अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभचिंतकों ने उनके सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सचिन अग्रवाल हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं और समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका प्रेरणादायक है। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर सचिन अग्रवाल ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो स्नेह, सम्मान और प्यार मिला है, वह उनके लिए अमूल्य है। उन्होंने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का संकल्प व्यक्त किया।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.