थोक व्यापारी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली लूटा गल्ला
कलम हिन्दुस्तानी संवाददाता
शमीम अंसारी
किरतपुर। नगर के प्रमुख एवं थोक व्यापारी अंकुर रस्तोगी के अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया तथा गल्ला लूट कर ले गए देर शाम हुई घटना से शहर में सनसनी फैल गई तथा पुलिस में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार अंकुर रस्तोगी पुत्र प्रदीप रस्तोगी का किरतपुर नजीबाबाद रोड पर प्लाईवुड का को कारोबार है रात्रि 8:00 बजे के करीब तीन बदमाश व्यापारी के केबिन में पहुंचे तथा व्यापारी से तमंचे की नोक पर दिनभर की बिक्री का गल्ला देने को कहा व्यापारी के आनाकानी करने पर तीन बदमाशों में से एक बदमाश ने व्यापारी अंकुर रस्तोगी के पेट में गोली मार दी तथा गल्ला उठाकर फरार हो गए मौके पर मौजूद व्यापारी के कर्मचारियों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश हवाई फायर करते हुए सामने जंगल में भाग गए। घटना के तुरंत बाद जब दुकान के कर्मचारी बदमाश जिधर को भागे थे उधर पहुंचे तो रास्ते में खाली गल्ला तथा कुछ रुपए पड़े हुए मिले घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में नगर के व्यापारी घटनास्थल पर पहुंच गए थाना प्रभारी अजय कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा जिधर बदमाश भागे थे उधर कांबिंग की समाचार देने तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया एस पी सिटी बिजनौर सीओ नजीबाबाद प्रवीण कुमार शमा॔,सीओ सिटी बिजनौर मोके पर मोजूद।
