बाबा मोहनराम योगेश्वर धाम आश्रम में धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियाँ पूर्ण
15 जून से शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान, दोपहर 1 बजे से भंडारा
17 जून को होगा भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
कलम हिन्दुस्तानी : पत्रकार नेत्रपाल बघेल
मोदीनगर। बाबा मोहनराम योगेश्वर धाम आश्रम, प्राचीन शिव मंदिर बबरवा, मोदीनगर में 17 जून 2026 को भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में श्री हनुमान जी, मां दुर्गा, बाबा अमीटा नाथ, बाबा गोरक्षनाथ एवं श्री राधा बिहारी जी की मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।
आश्रम प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 15 जून से मूर्ति पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगी, जो 17 जून तक लगातार चलेंगे। 17 जून को प्रातः 9 बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना एवं मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. राजेशानन्द योगेश्वर गिरी जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। आश्रम प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
स्थान: बाबा मोहनराम योगेश्वर धाम आश्रम, प्राचीन शिव मंदिर, बबरवा, मोदीनगर। संपर्क सूत्र: 9211221000, 9318449925।
