भाजपाईयों ने का फूलमालाओं और ढोल बजाकर अपने सासंद का किया भव्य स्वागत
सासंद जनरल वी.के सिंह ने किया चमन विहार एवं डी.एल.एफ के अंडरपास का नारियल तोडकर शिलान्यास
कलम हिन्दुस्तानी : नेत्रपाल बघेल
गाजियाबाद। दिनांक 15 अक्टूबर 2023, दिन रविवार को गाजियाबाद के माननीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री माननीय जनरल डॉ. वी.के सिंह जी ने चमन विहार एवं डी.एल.एफ के अंडरपास का अपने करकमलों से नारियल तोडकर शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली से सांसद श्री मनोज तिवारी जी भी उनके साथ रहे। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रवासियों ने जनरल साहब का फूलमालाओं और ढोल बजाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। सांसद मनोज तिवारी जी ने भी जनरल वी.के.सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो अंडरपास यहां बनने जा रहा है उससे चमन विहार, डी.एल.एफ क्षेत्र से अलग सोनिया विहार ग ब्लॉक, शहीद भगतसिंह कालोनी करावल नगर क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
जनरल डॉ. वीके सिंह जी ने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित अंडरपास से कनेक्टिविटी और आर्थिक, व्यापारिक मदद भी मिलेगी जिससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास कि गति तेज होगी जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी सतत प्रयासरत और कटिबद्ध हैं। इस अवसर पर भाजपा गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान जी, प्रशांत जी, ब्रह्ममेश तिवारी जी, जीतू सभासद जी, विपिन जी, रामनिवास जी, विजय मिश्रा जी, जगत सिंह जी, बद्री विशाल जी, प्रदीप चौधरी जी, व्यास जी, चन्द्रशेखर पाण्डेय जी, नीरज जी, सुभाषचन्द जी, जयवीर सभासद जी, हरेंद्र सभासद जी, रोहित भारद्वाज जी, प्रशांत झा जी,अनिल तिवारी जी,अग्रवाल जी, बाबा आदि सहित सैकड़ों देवतुल्य जनता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


