गांव शादिपुर उर्फ रामपुर मे मिशन शक्ति के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम
एस पी बिजनौर नीरज कुमार जादौन ने हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया
कलम हिन्दुस्तानी : शमीम अंसारी
कोतवाली देहात। ग्राम बेेगमपुुरशादी ऊर्फ रामपुर में नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत एक बड़े पेमाने पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम मे महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सशक्तिकरण तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा विस्तार से बताया गया।
ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में महिला मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि महिलाओं को अब डरने की आवश्यकता नहीं है। महिलाएं खुलकर अपनी बात रख सकती हैं। उन्होंने आहवान किया कि महिलाएं खुलकर बोले और किसी भी आने वाली समस्या का डटकर सामना करें। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित 12 लोगों को उम्र कैद की सजा जनपद में हुई है जबकि महिलाओं के साथ बर्बरता करने वाले एक व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाई गई है। उन्होंने बालिकाओं से आह्वान किया कि वह अपना फोटो किसी को ना दे। पढ़ाई पर ध्यान दें। सोशल मीडिया पर अकाउंट न बनाएं। उन्होंने 1097, 181, 1076, 112, 1098, 102, 108 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिपुदमन राजवंशी ने तथा संचालन अवनीश निर्वाल ने किया। कार्यक्रम में एसपी देहात राम अर्ज, सीओ नगीना संग्राम सिंह, थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात जयवीर सिंह, भारतीय गौरक्षक वाहिनी अल्संख्यक के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष इसरार ज़ैदी, पंचायत सदस्य रमा चौधरी, डाक्टर अनिता महिला अध्यक्ष,और डारेक्टर बलराम डारेक्टर गोरव चौधरी, अकबर जैदी, सईद हैदर , सुभाष राजवंशी, दिग्विजय सिंह, वोर सिंह आदि मौजूद रहे।
