गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया पिंक बूथ का उद्घाटन

पुलिस लड़कियों एवं महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान को बलवति बनाए रखने के लिए सजग है : लक्षमी सिंह

 

कलम हिन्दुस्तानी : ताहिर खान

नोएडा। सीपी लक्ष्मी सिंह ने गेझा गांव और बरौला में बनें पिंक बूथ का इनॉग्रेशन किया। जिले में कुल 6 पिंक बूथ की संख्या हुई। पिंक बूथ महिलाओं को सशक्त बनाने कि दिशा में बड़ा कदम है। सेफ सिटी परियोजनों के तहत पिंक बूथ बन रहे हैं। फैक्ट्री एरिया, स्लम एरिया, कामकाजी महिलाओं और स्कूल लड़कियों को सुरक्षित माहौल देना उद्देश्य है। स्वयं सिद्धा और एंटी रोमियो स्क्वाड को इन्हीं पिंक बूथ से संचालित होंगी। पिंक बूथ महिला चौकी के रूप में काम करेंगी। सीपी लक्ष्मी सिंह ने कहा गुड विल AMBASSADOR पुलिस के दोस्त, लोगों के बीच पुलिस के अच्छे कार्यों और योजनाओं को बताएंगे। 

       मिशन शक्ति को त्रीव गति देते यूपी की योगी सरकार ने पिंक बूथ अधिक से अधिक संख्या मे खोलने के लिए तत्पर है सरकार का उद्देश्य महिलाओं और स्कूल लड़कियों को सुरक्षित माहौल देना है। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बरौला और गेझा पुलिस चौकी के तहत दो पिंक बूथ का उद्घाटन किया। जिले में कुल 6 पिंक बूथ की संख्या हुई। पिंक बूथ महिलाओं को सशक्त बनाने कि दिशा में बड़ा कदम है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस लड़कियों एवं महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान को बलवति बनाए रखने के लिए सजग है।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.