चेयरमैन अली जैदी उत्तर प्रदेश में वक्फ को लेकर ले रहे हैं अच्छे निर्णय

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के सराहनीय कार्यों की चारो ओर हो रही है प्रशंसा : अता अब्बास

करम हिन्दुस्तानी : संवाददाता 
अमरोहा। चेयरमैन अली ज़ैदी की अध्क्षता में उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ़ बोर्ड पूरे प्रदेश में वक्फ़ के विकास और वक़्फ़ सपमत्तियों से होने वाली आमदनी को बढ़ाने के लिए सुझाव एवं प्रस्ताव आमंत्रित करता है। 
         बोर्ड द्वारा संपत्तियों के बेहतर रख रखाव और रेवन्यू लॉस को नियमित करने वक्फ़ और बोर्ड दोनों के बेहतर मैनेजमनेट की ख़ातिर फंड्स को रेगुलराइज़ करने के लिए ख़ाली पड़ी ज़मीनों को वक़्फ़ अधिनियम के तहत लीज पर देने के प्रस्ताव एवं सुझाव भी आमंत्रित है। 
              इसके लिए बोर्ड ने विकास कार्यों को फ़ास्ट्रैक करने के लिए एक कमेटी गठित की है जो एप्लीकेशन से लेकर शासन स्तर तक वक़्फ़ अधिनियम के तहत सारे कार्य मैनेज करेगी। समाज सेवी अता अब्बास ने बताया कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है। अता अब्बास समाजसेवी अमरोहा ने कहा कि हमारे माननीय योगी आदित्यनाथ जी के जीरो ट्रांजैक्शन के प्रति अली जैदी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड चेयरमैन पूर्ण उत्तर प्रदेश में वक्फ को लेकर अच्छ निर्णय ले रहे हैं जो पूर्ण उत्तर प्रदेश में बोर्ड ने पिछले दिनों शिक्षा को लेकर पहल की थी। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड  की जमीन पर स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंन कहा कि अल्पसंख्याकों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश में जनता हित मे एतिहासिक अच्छे कार्य हो रहे हैं।
Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.